अपराध

होटल में रुकी नशा तस्कर विदेशी महिला की पुलिस को नहीं दी सूचना, इस होटल संचालक पर हुआ मुकदमा

देहरादून: होटल में रुकी विदेशी महिला की सूचना पुलिस को न देने पर शहर कोतवाली पुलिस ने एक होटल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जब महिला का ट्रेक रिकार्ड चेक किया तो तब पता चला कि महिला अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी गिरोह से जुड़ी हुई थी। वह छह दिन त्यागी रोड स्थित एक होटल में ठहरी हुई थी।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 12 मार्च को थाना राजपुर पुलिस ने युगांडा निवासी महिला सान्यू डायनाह व दून निवासी दंपति को 16.35 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जब महिला का ट्रेक रिकार्ड चेक किया तो पता चला कि महिला छह मार्च से 12 मार्च 2024 तक त्यागी रोड स्थित होटल इनविटेशन में ठहरी हुई थी। होटल संचालक कुलदीप आहूजा ने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी।

जांच में यह भी सामने आया है कि विदेशी महिला ने पहचान पत्र के रूप में अपना पासपोर्ट की कापी दी थी। एसएसपी ने बताया कि एक्ट के अनुसार यदि कोई विदेशी किसी होटल में रुकता है तो 24 घंटे के अंदर-अंदर उसकी सूचना पुलिस को देनी होती है, जोकि होटल संचालक नहीं दी। इस मामले में होटल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button