अपराध

महिला सुरक्षा ताक पर, रुड़की जा रही दून की दो बहनों को दबंगो ने पीटा, वीडियो वायरल

रुड़की: महिला सुरक्षा लेकर सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन हाल यह है कि महिलाओं की सरेआम पिटाई की जाती है, उनके साथ अभद्रता की जाती है। ऐसा ही वक मामला हरिद्वार जिले से सामने आई है। बाइक सवार दबंगो ने दो बहनों के साथ बदतमीजी की। विरोध करने पर दबंगो ने दोनों बहनों को बुरी तरह से पीटा और कपड़े तक फाड़ दिए। महिला की शिकायत पर हरिद्वार पुलिस ने दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

वायरल वीडियो

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला हरिद्वार जिले के बुग्गावाला थाना क्षेत्र का है। महिला देहरादून में एक न्यूज चैनल में एंकर है, जो रविवार रात को अपनी बहन के साथ कार से रुड़की जा रहा थी। आरोप है कि इसी दौरान दो बाइक सवार युवक उनके पीछे लग गए। दोनों युवक नशे में थे। युवकों ने अमानतगढ़ गांव के पास हाईवे पर ही अपनी बाइक युवतियों की कार के आगे लगा दी, जिस कारण एंकर को अपनी कार रोकनी पड़ी।
कार में बैठी दोनों बहनों ने जब युवकों की इस बदतमीजी का विरोध किया तो उन्होंने युवतियों के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने दोनों बहने के साथ मारपीट भी की और उनके कपड़े भी फाड़ दिए थे।

आरोपियों ने युवतियों की कार का शीशा भी तोड़ दिया था। वहां से जैसे-कैसे निकलकर एंकर ने बुग्गावाला थाना पुलिस चेकपोस्ट पर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अपना नाम अर्जुन और शिवम निवासी ग्राम इस्माइलपुर बताया है। बुग्गावाला थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button