मौसमसड़क हादसा

Landslide in Rudraprayag: श्रीकेदारनाथ यात्रा मार्ग गौरीकुंड के निकट भूस्खलन के कारण लापता हुए व्यक्तियों की संख्या पहुंची 19, एसडीआरएफ ने तीन शव किए बरामद, अन्य की तलाश जारी

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में देर रात से चल रही तेज बारिश के कारण रुद्रप्रयाग-श्रीकेदारनाथ मार्ग पर गौरीकुंड बस स्टैंड डाट पुलिया के पास भूस्खलन के कारण लापता हुए व्यक्तियों की संख्या 19 पहुंच गई है। एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम ने बड़ी मुश्किल से तीन व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए हैं, लेकिन तेज बारिश व नदी में पानी का बहाव अधिक होने के कारण रेस्क्यू में भी दिक्कत आ रही है। कुछ व्यक्तियों के नदी में बह जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

एसडीआरएफ को भूस्खलन की सूचना मिली थी जिसके बाद SDRF ने घटनास्थल पर पहुँचकर रात्रि के घनघोर अंधेरे में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन लगातार बारिश व पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण रात्रि में सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। शुक्रवार सुबह पुनः SDRF टीम ने स्थानीय पुलिस व NDRF के साथ मिलकर घटनास्थल व आसपास के स्थानों पर सर्चिंग की जा रही है, इसके अतिरिक्त SDRF की एक अन्य टीम द्वारा कुंड बैराज में भी सर्चिंग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button