अपराध

Big News: राजपुर थानाध्यक्ष सस्पेंड, राजपुर रोड पर कई वाहनों को मारी टक्कर

देहरादून: लापरवाही से वाहन चलाकर कई वाहनों को टक्कर मारने वाले थानाध्यक्ष राजपुर शेंकी कुमार को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। 2015 बैच के शेंकी कुमार एकमात्र ऐसे दारोगा रहे हैं जिन्हें थाने की कमान सौंपी गई थी। इससे पहले वह सेलाकुई और इसके बाद उन्हें राजपुर जैसे बड़े थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

राजपुर रोड पर एक्सीडेंट का एक वायरल वीडियो का एसएसपी देहरादून ने तत्काल संज्ञान लिया। वीडियो में SO राजपुर की प्रथम दृष्टया वीडियो में देखने पर सरकारी कर्मचारी होते हुए गलत आचरण और एक्सीडेंट करने पर तत्काल प्रभाव से थानाअध्यक्ष राजपुर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा निलंबित किया गया है। प्रकरण में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के भी आदेश एसएसपी ने दिए हैं।

उपनिरीक्षक दीपक धारीवाल थानाअध्यक्ष कालसी को थानाध्यक्ष राजपुर के पद पर नियुक्त किया गया। प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एसपी सिटी देहरादून को निर्देशित किया गया है कि SO या अन्य लोग जो संलिप्त का मेडिकल कराकर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए समस्त प्रकरण की सीसीटीवी फुटेज, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी लेते हुए प्रकरण की गहनता से जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button