अपराध

होटल में चल रहा था देह व्यापार, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने दी दबिश, आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए युवक-युवतियां

काशीपुर: उत्तराखंड के काशीपुर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (एएचटीयू) और पुलिस ने दबिश देकर एक होटल से सात युवक और आठ युवतियों को अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं में तीन शादीशुदा और दो किशोरी भी शामिल हैं। देह व्यापार में होटल संचालक और उसकी पत्नी के शामिल होने की भी बात सामने आई है। पुलिस उनकी तलाश में भी दबिशें दे रही है। 

शनिवार शाम सूचना के आधार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की निरीक्षक बसंती आर्य की अगुवाई में ट्रैफिकिंग सेल रुद्रपुर और कुंडा थाना प्रभारी प्रदीप नेगी ने ग्राम सरवरखेड़ा स्थित पैराडाइज होटल में छापा मारा। टीम ने होटल के सभी कमरों की तलाशी ली। वहां सात युवक और आठ महिलाएं संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए। इनमें से कई के पास पहचान पत्र नहीं था। होटल के रिकॉर्ड में भी उनकी एंट्री नहीं की गई थी। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की हैं।

एसपी चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में कुंडा थाने में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में दो किशोरियां हैं, जबकि तीन शादीशुदा महिलाएं भी शामिल हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस को होटल संचालक और उसकी पत्नी की तलाश है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button