देश विदेश

ऊफान पर गंगा: श्रीनगर डैम से अतिरिक्त पानी छोड़ने के बाद हरिद्वार का भीमगोड़ा बैराज का गेट टूटा, गंगा चेतावनी रेखा के पार

हरिद्वार : श्रीनगर डैम से अतिरिक्ति पानी छोड़ने के साथ ही हरिद्वार का भीमगोड़ा बैराज का एक गेट टूट गया। इस वजह से गंगा जलस्तर भी चेतावनी रेखा के पार पहुंच गया। जिससे प्रशासन के अधिकारियों हड़कंप मच गया। गंगा के तटीय इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को सतर्क रखने की अपील कराई गई। ताकि उन्हें किसी भी आपदा से बचाया जा सके।

रविवार को गंगा में श्रीनगर डैम से अतिरिक्त पानी छोड़ने की सूचना प्रसारित की गई थी। दिन में पानी छोड़ना शुरू कर दिया गया। जिससे सामान्य दिनों में जहां गंगा में 80 हजार क्यूसेक पानी चल रहा था। श्रीनगर डैम से पानी आने से गंगा में दो लाख 255 क्यूसेक तक पानी छोड़ा गया। हालांकि, इससे गंगा में पानी छोड़े जाने से कोई किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। अधिकारियों की निगाहें दिनभर गंगा के जलस्तर पर बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button