राजनीति

चंपावत से विधायक कैलाश गहतोड़ी ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा, भावुक होकर कही यह बात

देहरादून: चंपावत वे विधायक कैलाश गहतोड़ी ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बृहस्पतिवार की सुबह वह यमुना कालोनी स्थित विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को इस्तीफा सौंपा। इस्तीफा सौंपने के बाद वह भावुक हुए और कहा कि पांच साल में उनके क्षेत्र का विकास नहीं हुआ। यदि उनकी विधानसभा में मुख्यमंत्री के कदम पड़ेंगे तो विकास में चार चांद लग सकेंगे। 

विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दो-तिहाई बहुमत हासिल किया, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव हार गए थे। यद्यपि, भाजपा नेतृत्व ने धामी पर ही विश्वास जताते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद सौंप दिया। ऐसे में धामी को छह माह के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना है। उनके दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद चम्पावत से विधायक गहतोड़ी ने धामी के लिए अपनी सीट खाली करने की पेशकश की थी। यही नहीं, मुख्यमंत्री धामी ने भी दूसरी पारी की शुरुआत में सबसे पहले चंपावत का ही दौरा किया था। मुख्यमंत्री इस सीट पर जल्द ही चुनाव लड़ेंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button