धर्म संस्कृति

जिलाधिकारी पौड़ी ने कांवड़ियों के साथ 12 किमी पैदल चलकर लिया नीलकंठ में व्यवस्थाओं का जायजा, किया जलाभिषेक

पौड़ी: पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर में भारी संख्या में शिवभक्त भोले के दर्शनों को उमड़ रहे हैं। अब तक 30 लाख से अधिक भक्त नीलकंठ पहुंचकर जलाभिषेक कर चुके हैं। शनिवार को जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने नीलकंठ मार्ग पर कांवड़ यात्रा का स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने कांवड़ियों के साथ 12 किलोमीटर पैदल यात्रा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तत्पश्चात नीलकंठ महादेव पहुंचकर जलाभिषेक कर विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की। जिलाधिकारी को अपने मध्य पाकर कांवड़िये व स्थानीय निवासी उत्साहित नजर आए। इस दौरान जिलाधिकारी ने कांवड़ तीर्थ यात्रा पर आए दिल्ली के राहुल व अन्य कांवड़ियों से बात कर सुविधाओ को लेकर फीडबैक लिया। जिस पर यात्रियों द्वारा संतोष व खुशी जाहिर की गई। जिलाधिकारी ने एक दुकान पर पसरे कूड़े को देखकर दुकानदार को फटकार लगाते हुए मौके पर ही कूड़े को उठाने को कहा।

उन्होंने कहा यात्रा मार्ग को साफ रखना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। अगर इस तरह से कूड़ा फैलाया जाएगा तो यात्रियों की नजरों मेे नीलकंठ क्षेत्र व उत्तराखण्ड की खराब छवि प्रस्तुत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button