देहरादून: राजपुर स्थित साईं मंदिर के निकट तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने पैदल चल रहे व वाहनों पर सवार लोगों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में चार की मौत व दो घायल होने की सूचना है।
घटना के बाद आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप व एसएसपी अजय सिंह मौके पर पहुंचे। वहीं घटना के बाद मर्सिडीज चालक फरार है उसकी भी तलाश की जा रही है।
मृतकों के नाम
- मंसाराम पुत्र राम बहादुर निवासी ग्राम लोटी सरैयां रामदीन पुरवां, अयोध्या, उत्तर प्रदेश उम्र
- रंजीत निवासी ग्राम लोटी सरैयां रामदीन पुरवां, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
- बलकरण पुत्र नौमीलाल निवासी जगजीतपुर बाराबंकी उत्तर प्रदेश उम्र 40 वर्ष।
घायलों के नाम
- धनीराम पुत्र राजकुमार निवासी अजीजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश
- मोहम्मद साकिब पुत्र मोहम्मद जहीर निवासी ग्राम हसनपुर थाना बाजपट्टी जिला सीतामढ़ी, बिहार

More Stories
दुखद: बहन के साथ पैदल जा रही ग्राफिक एरा की बीटेक की छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर बोलेरो खाई में गिरी, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत
सड़क सुरक्षा पर डीएम का बड़ा एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित; हर माह होगी समीक्षा