देश विदेश

राहत : आपदा प्रभावितों के बीच मसीहा बनकर पहुंचे कोटद्वार के भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, राशन व जरूरी सामग्री प्रदान कर पहुंचाई राहत, 15 दिनों से लगातार जगह-जगह बांट रहे हैं राशन

कोटद्वार : इस साल लगातार हुई बारिश के कारण आई बाढ़ ने कई घरों को तबाह कर दिया। लोग अपना सबकुछ गंवा चुके हैं, उनके पास दो वक्त की रोटी के लिए राशन तक नहीं बचा है। ऐसे में भाजपा कोटद्वार के जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत मसीहा बनकर आगे और लगातार बाढ़ प्रभावितों को राशन पहुंचाकर उनके लिए खाने पीने की व्यवस्था की।

शहरी क्षेत्रों के अलावा बीरेंद्र रावत ने जंगलों में बसे वन गुजरों को भी राहत सामग्री पहुंचाई। उन्होंने बताया कि आपदा से पूरा कोटद्वार शहर प्रभावित हुआ है। आसपास के नजदीकी जंगलों में रहने वाले वन गुजरों को भी बहुत नुकसान उठाना पड़ा है। जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत अपनी टीम के साथ वन गुजरों के निवास स्थान पर पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनी।

 कहा कि इस आपदा में घरों के नुकसान के साथ-साथ उनके मावेशी भी हताहत हुए। शहर से जंगल के सारे रास्ते नदी नालों के चलते बंद हो गए जिसके कारण राहत सामग्री उन तक नहीं पहुंच पाई। जिलाध्यक्ष रावत अपनी टीम के साथ उन क्षेत्रों में भी जाकर राशन सामग्री, तिरपाल, बर्तन आदि सामग्री उन तक पहुंचाई। इस अवसर पर वीर चंद सिंह गढ़वाली भाबर मंडल के अध्यक्ष मनोज पांथरी, महामंत्री आशीष रावत, कैलाश खुलवे, कुवेर जलाल, योगेंद्र रावत, कान्ता सेमवाल, राजेंद्र बिष्ट, रमेश जलाल, ईमान, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button