अपराध

Big breaking: बीएससी के छात्र ने सिर पर मारी गोली, हालत गभीर

देहरादून: प्रेमनगर स्थित एक संस्थान में अध्ययनरत छात्र ने अपने सिर पर गोली मारकर खुदकुशी का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।बुधवार को थाना प्रेमनगर को सूचना प्राप्त मिली कि कोटला संतूर में किसी युवक ने ख़ुद को गोली मार दी है।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मोहन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि शशी यादव शेखर उम्र 21 वर्ष पुत्र नंदकिशोर यादव निवासी बाल खुदरा थाना पथरासु जिला रामगढ़ झारखंड जोकि अल्पाइन कॉलेज में बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष का छात्र था। छात्र ने किसी कारण ख़ुद के सिर पर गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घायल का उपचार दून अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे मैक्स अस्पताल किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button