अपराध

पैठाणी पुलिस पर चालक के साथ मारपीट का आरोप, मामला सोशल मीडिया पर वायरल, डीजीपी ने बैठाई जांच

पैठाणी पुलिस की ओर से किया गया चालान की कॉपी

पौड़ी: पौड़ी गढ़वाल के अंतर्गत पड़ते पैठाणी थाना पुलिस पर एक चालक की पिटाई करने का आरोप लगा है। आरोप है कि उसे मुजरिम की तरह भरे बाजार में घसीटा गया, और थाने में बुरी तरह से पीटा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों पर संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार ने मामले की जांच सीओ ऑपरेशन पौड़ी वैभव सैनी को सौंप दी है।

घटना पांच अगस्त की है। ग्राम पंजयाना पैठाणी निवासी बलदेव सिंह रावत जोकि पेशे से मालवाहक कैंपर गाड़ी का चालक है। वह अपने घर को जा रहा था। सिविल वर्दी में खड़े पुलिस कर्मियों ने उसे रोका तो किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बलदेव के अनुसार पुलिसकर्मियों ने उसे बुरी तरह से पीटा, सर बाजार उसे घसीटते हुए थाने तक ले गए और रात को बुरी तरह से पीट दिया। यही नहीं उसके वाहन का चालान भी कर दिया।

छह अगस्त को वह पाबौ के सिविल अस्पताल में दाखिल हुआ जहां उसका मेडिकल हुआ। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि आरोप गंभीर हैं इसलिए मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button