देश विदेश

दुखद खबर: आतंकी हमले में उत्तराखंड के आदर्श नेगी बलिदान, फरवरी में छुट्टी आए थे घर

देहरादून: उत्तराखंड के लिए एक बहुत ही दुखद खबर आई है। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड का जांबाज आदर्श नेगी बलिदान हो गए। इस खबर के बाद उनके घर में कोहराम मचा है। 26 वर्षीय आदर्श नेगी टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर गांव के रहने वाले थे। उनके पिता दलबीर सिंह नेगी गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करते हैं।

आदर्श ने 12वीं क्लास तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज पिपलीधार से की। बचपन से ही उन्हें फौज में भर्ती होने का जज्बा था। वर्ष 2019 में आदर्श गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हो गए। उस दौरान वह गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीएससी द्वितीय वर्ष थे। आदर्श तीन भाई बहन में सबसे छोटे थे।

बताया जा रहा है कि उनकी बहनों की शादी हो चुकी है और एक भाई चेन्नई में नौकरी करता है। आदर्श इसी साल फरवरी में अपने ताऊ के लड़के की शादी में घर आए थे। सोमवार देर रात उनके बलिदान होने की खबर पिता को दी गई। यह जानकारी मिलते ही उनके घर में मातम छा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button