अपराध

काठगोदाम में हनुमान चालीसा का पाठ कर लौट रहे युवकों पर पथराव, पुलिस ने 11 को हिरासत में लिया

हल्द्वानी : काठगोदाम के शीशमहल क्षेत्र में शनिवार देर शाम हनुमान चालीसा का पाठ करके लौट रहे कुछ युवकों पर समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया। रविवार को पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 11 लोगों को हिरासत में ले लिया है। दूसरी तरफ घटना को लेकर बजरंग दल के लोग बैठक कर रहे हैं। बजरंग दल के पदाधिकारियों का कहना है कि घटना के संबंध में बैठक के बाद निर्णय लिया जाएगा। 

काठगोदाम थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम करीब 6:30 बजे अचानक उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मंदिर से हनुमान चालीसा का पाठ करके लौट रहे शीशमहल इलाके के तीन युवकों पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। काठगोदाम थाने में मौजूद लोगों ने बताया कि हनुमान चालीसा पाठ कर घर लौट रहे युवक हनुमान गढ़ी के पास गन्ने का जूस पीने के लिए रुक गए थे। उसी दौरान वहां करीब 6-7 बाइकों से बड़ी संख्या में समुदाय विशेष के लोग पहुंचे और तीनों युवकों के गले में भगवा गमछा पड़ा देख बजरंग दल का सदस्य होने के बारे में पूछा और अचानक हमला कर दिया।

शहर में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का मामला पता चलते ही मेयर जोगेंद्र रौतेला व अन्य लोग भी कोठगोदाम थाने पहुंच गए। काफी देर तक मेयर और शिकायतकर्ता पक्ष के साथ एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धोनी और काठगोदान थाना एसओ प्रमोद पाठक ने बातचीत की। काफी देर की बहसबाजी होने के बाद पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button