
देहरादून: रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण में दून पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर में राजेपुर इलाके से घटना में शामिल मुख्य आरोपी अखिलेश उर्फ अभिषेक उर्फ गांधी को पूछता के बाद गिरफ्तार कर मौके से तीन अन्य बदमाशों आशीष कुमार, कुंदन कुमार और मोहम्मद आदिल को गिरफ्तार लिया है।

पूछताछ करने पर पता चला कि जेल से बदमाश मोहम्मद आदिल के पास अन्य गुर्गों के माध्यम से पैसे भिजवाए जाते थे, जिसके द्वारा कुंदन व अपने अन्य साथियों को उक्त पैसा नगद दिया जाता था, जो उक्त पैसों को हवाला व मोबाइल के माध्यम से घटना में शामिल अभियुक्तों को ऑनलाइन ट्रांसफर करते थे। देहरादून में हुई घटना के बाद भी कुंदन ने मुख्य बदमाश अभिषेक को 12 नवंबर को 01 लाख रु0 कैश दिया गया था तथा आशिष द्वारा मुख्य अभियुक्त अभिषेक को घटना के बाद अपने घर मे आश्रय दिया गया था।

गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को पुलिस द्वारा आज बिहार में माननीय न्यायालय के समक्ष ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया गया। न्यायालय ने सभी बदमाशों का ट्रांजिट रिमांड स्वीकृत किया। बदमाशों को देहरादून लाया जा रहा है, जिनसे देहरादून में घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

मुख्य आरोपी अभिषेक ने बताया कि अप्रैल 2023 को रायगंज पश्चिम बंगाल में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम पर डकैती करने के एवज में गैंग की ओर से उसे छह लाख रुपये दिए गए थे।
इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
1- अखिलेश कुमार उर्फ अभिषेक उर्फ गांधी पुत्र स्व वैदनाथ सिंह नि- ग्राम बसंतपुर पोस्ट – मथुरापुर, जिला थाना बाजपटही, जिला सीतामढी, बिहार, उम्र -21 वर्ष
2- कुन्दन कुमार पुत्र कामेश्वर प्रसाद निवासी – विसम्भरापुर पोस्ट – मधुबनी, थाना साहेबगज, जिला मुज्जफरपुर, बिहार, उम- 27 वर्ष
3- मोहम्मद आदिल खान पुत्र स्व0 मतलूब असगर निo – मौहल्ला मिल्लट नगर स्टार computer Intitute के सामने फुलवारी शरीफ थाना फुलवारी शरीफ, पटना, बिहार उम्र -29 वर्ष
4- आशीष कुमार पुत्र सुनील सिंह
निo बल्थी नरसिंह, थाना साहेबगंज, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार, उम्र 23 वर्ष

More Stories
500-500 नोट, सोना-चांदी, शालिग्राम शिला व केसर पैकेट घर ले गया प्रमोद नौटियाल
ऋषिकेश के खारास्रोत में दिल्ली के युवकों का तांडव, दो स्थानीय युवकों को पीटा
Big Breaking:एलयूसीसी घोटाले में CBI ने 18 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट