देश विदेश

अग्निपथ योजना : देहरादून, हरिद्वार, चमोली और हल्द्वानी में विरोध प्रदर्शन, युवाओं को सचिवालय कूच, पुलिस ने रोका

देहरादून: अग्निपथ योजना के विराेध में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन जारी है। सोमवार को देहरादून, हरिद्वार, चमोली और हल्द्वानी में युवाओं और कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। देहरादून में बड़ी संख्या में युवा परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए। यहां से रैली की शक्ल में उन्होंने सचिवालय कूच किया।

यहां पहले से मौजूद पुलिस फ़ोर्स ने उन्हें इनकम टैक्स तिराहे के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।सोमवार को अग्निपथ योजना के विरोध में सचिवालय कूच करने जा रहे युवाओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका तो वह यही धरने पर बैठ गए। युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी प्रदर्शन करते हुए कहा कि योजना लागू कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।आक्रोशित युवाओं ने सरकार से तत्काल योजना को वापस लेने की मांग की।

वहीं हरिद्वार में भी अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन किए गए। सिटी मजिस्ट्रेट ऑफिस के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ वाम मोर्चा ने प्रदर्शन किया।वहीं रुड़की में अग्निपथ को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button