देश विदेश

पहल : पाैड़ी के कंडोलिया में स्थापित होगी सीडीएस स्व. जनरल विपिन रावत की प्रतिमा व 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज, स्व. रावत की शौर्य गाथा का संदेश भी देगा

गढ़वाल : देश के पहले चीफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) स्व. जनरल बिपिन रावत की याद में पौड़ी स्थित कंडोलिया में उनकी प्रतिमा स्थापित होगी। प्रतिमा स्थल के पास ही सौ फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज भी लहराएगा, जो स्व. रावत की शौर्य गाथा का संदेश भी देगा। पौड़ी जिला के अंतर्गत आते द्वारीखाल विकासखंड के सैंण गांव निवासी बिपिन रावत को जनवरी 2020 में देश का प्रथम सीडीएस बनाया गया था। 

दिसंबर 2021 में एक हेलीकाप्टर क्रैश में उनकी मौत हो गई। अब जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने एक अभिनव पहल करते हुए पौड़ी शहर के कंडोलिया स्थित व्यू प्वाइंट में देश के पहले सीडीएस रहे स्व. बिपिन रावत की प्रतिमा स्थापित किए जाने की योजना बनाई है। इसके लिए स्थान भी चयनित कर दिया है। प्रतिमा के लिए जिस व्यू प्वाइंट में जगह चयनित की गई है, यह स्थान के ऊंचाई में होने के साथ ही गर्मियों में यहां खूब चहलकदमी भी रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button