अपराध

रो रही थी 06 माह की जुड़वा बेटियां, मां ने रजाई से मुंह दबाकर उतारा मौत के घाट

हरिद्वार: धार्मिक नगरी ऋषिकेश में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कलयुगी मां ने रो रही जुड़वा बेटियों का मुंह दबाकर हत्या कर दी। हरिद्वार पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिटा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि चंबा के हवेली निवासी महेश सकलानी सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। ज्वालापुर के धीरवाली के पास एक उन्होंने किराए पर मकान लिया हुआ है। छह माह पूर्व उनकी पत्नी शिवांगी ने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था।

गुरुवार की सुबह महेश सकलानी ड्यूटी पर चले गए। पत्नी शिवांगी का कहना था कि वह पास की दुकान से दूध लेने के लिए गई थी। चंद मिनट बाद वापस लौटने पर बेटी स्नेहा और ईशानी अचेत हालत में मिली। आनन फानन में वह बेटियों को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद पति के ड्यूटी से लौटने पर दंपति ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अगवत कराया। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की बात सामने आने पर पिता ने बेटियों की हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

छानबीन में सामने आया कि इस दौरान बाहर से कोई व्यक्ति घर के अंदर नहीं गया। मां के अलावा कोई दूसरा व्यक्ति घर में पहले से मौजूद भी नहीं था। शक के आधार पर पुलिस ने शिवांगी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने दोनों बच्चियों की हत्या कुबूल कर ली। एसएसपी ने बताया कि शिवांगी की उम्र लगभग 19 साल है। दोनों बच्चियों को उसे अकेले ही संभालना पड़ता था। गुरुवार के दिन दोनों बच्चियां बहुत ज़्यादा रो रही थी, पहले से देखभाल से तंग शिवांगी ने ही दोनों बच्चियों को रजाई से मुंह दबाकर हत्या कर दी। बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button