अपराध

लाइट-कैमरा-एक्शन : ‘क्रीम पाउडरा’ के बाद ‘छोरी चंद्रा’ का आया नया वर्जन, बाइक पर रील बनाते हुए वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने बाइक की सीज

देहरादून: दून की सड़कों पर युवतियों की ओर से बाइक पर रील बनाने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रायपुर थाना पुलिस ने थानों रोड पर एक युवती को बाइक पर बिना हेलमेट पहने रील बनाते हुए पकड़ा है। वह छोरी चंद्रा गाने पर रील बना रही थी। इससे पहले पुलिस ने इसी रोड पर एक युवती को रील बनाते हुए पकड़ा था, जोकि क्रीम पाउडरा गाने पर रील बना रही थी।

रायपुर स्थित स्टेडियम रोड पर एक युवती का स्टंट हुआ वीडियो प्रसारित होने पर रायपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को पकड़ लिया। युवती खतरनाक तरीके से दोनों हाथ छोड़कर और बिना हेलमेट बाइक चला रही थी। पुलिस ने बाइक सीज कर दी है वहीं युवती ने माफी मांगते हुए अब दूसरों को ऐसा न करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button