सचिवालय

सीएम धामी की नई पहल, सोमवार को अब बैठक नहीं करेंगे अधिकारी, आमजन से मिलेंगे, सचिवालय का प्रवेश पास बनाना भी होगा आसान

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई पहल की है। उत्तराखंड राज्य सचिवालय में अधिकारी अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर सोमवार को कोई बैठक नहीं करेंगे। इस दिन वे सिर्फ जन प्रतिनिधियों व आम जन से मिलेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। इस एक दिन के लिए सचिवालय का प्रवेश पास बनाना भी कुछ आसान होगा। अपर मुख्य सचिव (सचिवालय प्रशासन) राधा रतूड़ी ने इस संबंध में आदेश जारी किए।

हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस व्यवस्था की घोषणा काफी पहले कर चुके थे। कुछ एक अधिकारियों ने सोमवार को आगंतुकों की समस्याओं को सुनना भी शुरू कर दिया। लेकिन इस संबंध में आदेश जारी नहीं हो पाए। जिस कारण यह व्यवस्था प्रभावी ढंग से लागू नहीं हो सकी।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिवालय प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अब आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश में सभी आलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपरिहार्य स्थितियों को छोड़कर सोमवार को कोई बैठक नहीं होगी। इस दिन अधिकारी आम जन और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के लिए सुलभ रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button