• सचिवालय

    प्रदेश में रात्रि कफ्यू समाप्त, जिम, शापिंग माल अपनी क्षमता से खुलेंगे

    देहरादून: विधानसभा चुनाव संपन्न होते ही शासन ने कोविड-19 को लेकर लगाई बंदिशे भी हटा दी हैं। बुधवार को मुख्य सचिव ने नई एसओपी जारी की है। एसओपी के तहत जिम, शापिंग माल, सिनेमा हाल, स्पा, सैलून, थिएटर आदि अपनी क्षमता के साथ खुलेंगे। वहीं राजनीतिक सभाओं और रैलियों पर 28 फरवरी तक प्रतिबंध रहेगा। खेल, स्टेडियम व खेल के मैदान प्रशिक्षण के लिए खुलेंगे। होटल, ढाबे व रेस्तरां अपनी क्षमता के साथ संचालन करेंगे। आंगनबाड़ी केंद्र एक मार्च से खुलेंगे।

    Read More »
  • रोजगार समाचार

    उत्तराखंड पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनने का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

    देहरादून: उत्तराखंड पुलिस में भर्ती होने के लिए युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से उत्तराखंड पुलिस में उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) के 221 पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 65, उप निरीक्षक अभिसूचना (लोकल इंटेलीजेंस यूनिट) 43, गुल्मनायक (पुरुष), पीएसी व आईआरबी के 89 रिक्त पदों और अग्निशमन ‌द्वितीय अधिकारी 24 रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू की है। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस व अभिसूचना पदों पर आयु सीमा 21 से 28 वर्ष होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 21 फरवरी है। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।

    Read More »
  • राजनीति

    भाजपा-कांग्रेस में खलबली, अपनों ने बढ़ाई पार्टियों की चिंता

    देहरादून: मतदान संपन्न होने के बाद भी भाजपा व कांग्रेस पार्टी की टेंशन कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक ओर भाजपा में भीतरीघात पार्टी के लिए चिंता का विषय बन गया है। वहीं मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बयान में पार्टी में खलबली मचा दी है। ऐसे में दोनों पार्टियों के आला नेता असहज की स्थिति में हैं। 15 फरवरी को हरिद्वार जिले की लक्सर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी संजय गुप्ता का एक वीडियो बयान सोशल मीडिया पर वायरल…

    Read More »
  • राजनीति

    हरदा को आई मां की याद, कहा पहाड़ों में शुरू करेंगे घस्यारी सम्मान पेंशन

    देहरादून: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इंटरनेट मीडिया पर हर समय चर्चा में रहते हैं। 14 फरवरी को संपन्न हुए मतदान के बाद मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री ने एक पोस्ट डाली है। इसमें उन्होंने लिखा है कि आज एक बहुत कठिन चुनाव अभियान के बाद सुबह जब नींद खुली तो मुझे अपनी मां बहुत याद…

    Read More »
  • राजनीति

    मतदान के बाद जीत हार का गुणा भाग, यह लिस्टें हो रही वायरल

    देहरादून: उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटों पर संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के बाद मतदाता हार जीत का गुणा भाग करने में जुटे हुए हैं। 632 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो चुकी हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपने आंकलन से भाजपा को पूर्ण बहुमत से जिता रहे हैं वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस की सरकार बना रहे हैं। सोमवार रात से हार जीत की लिस्टें वायरल हो रही है जिसमें उत्तराखंड की 70 सीटों पर कांग्रेस की 42, भाजपा की 19, आठ सीटों पर असमंजस की स्थिति और एक पर निर्दलीय जीत का आंकड़ा लगा है। वहीं दूसरी लिस्ट में भाजपा 48, कांग्रेस 20, असंजस की स्थिति एक और निर्दलीय को एक सीट दी जा रही है।सियासी दलों और उम्मीदवारों की यह गणित…

    Read More »
  • अपराध

    यहां फंस गई पोलिंग पार्टियां, एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला

    देहरादून: रुद्रप्रयाग के सोनप्रयाग तरसाली में कुछ पोलिंग पार्टियां रास्ता भटक गई और जंगल में फंस गई। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें जंगल से सुरक्षित बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। सोमवार शाम को एसडीआरएफ टीम को थाना सोनप्रयाग से सूचना मिली कि तरसाली नामक स्थान पर मतदान पोलिंग पार्टी टीम फंसी हैं। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से मुख्य आरक्षी प्रेम…

    Read More »
  • राजनीति

    632 प्रत्याशियों का फैसला ईवीएम में कैद, 10 को फैसला

    देहरादून: उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को शांतिपूर्वक ढंग से मतदान संपन्न हो गया है। शाम छह बजे तक मतदान केंद्र तक पहुंचने वाले मतदाताओं को मतदान का मौका…

    Read More »
  • निर्भीक होकर करें मतदान, डीआइजी ने जनता से की अपील

    देहरादून: आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन – 2022 को निर्विघ्न सकुशल सम्पन्न कराये जाने के परिपेक्ष्य में लोगो मे सुरक्षा की भावना एवं विश्वास बनाये रखने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस…

    Read More »
  • Uncategorized

    योगी बोले, कांग्रेस की दिशा व दशा गलत, देश का अपमान करते हैं

    देहरादून: कोटद्वार विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी ऋतु खंडूड़ी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए कोटद्वार पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मतदाताओं के अंदर जोश भर गए।उन्होंने जहां उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के रिश्तों की बात की वहीं माफिया के खिलाफ बुल्डोजर की कार्रवाई को बार-बार दोहराया। उन्होंने कहा कि मैं कोट‌द्वार की जनता से अपील करने के लिए आया हूं कि उत्तराखंड को देवभूमि ही रहने दीजिए। यूपी के सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के विवाद जो लंबित थे उनका एक झटके में समाधान कर दिया है। योगी ने कहा कि उत्तराखंड पर जितना आपका अधिकार है उससे अधिक मेरा अधिकार है।…

    Read More »
  • खेल समाचार

    भारत ने वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज का किया क्लीन स्वीप, अय्यर व ऋषभ चमके

    देहरादून: भारत ने वेस्टइंडीज को तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में 96 रन से हरा दिया। अहमदाबाद…

    Read More »
Back to top button