अपराध

किसान की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने हमलावर को 02 घन्टे में ही किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

उधमसिंहनगर : उधमसिंहनगर के जसपुर में बदमाश ने ग्राम कलियावाला के पास एक व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपीउधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी की सटीक रणनीति के चलते पुलिस ने जांच के बाद दो घन्टे के अंदर ही एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान परमजीत सिंह उर्फ़ पम्मी निवासी कलियावाला के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी देते एसएसपी उधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा।

जानकारी के अनुसार ग्राम कलियावाला निवासी मनजीत सिंह का हाईवे किनारे रेस्टोरेंट का काम चल रहा है। वह अपने गांव से दोपहर मिट्टी भरान का काम देखने के लिए अपनी जमीन पर पहुंचे। इसी दौरान दो हमलावरों ने मनजीत पर गोली चला दी। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में घायल को अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसएसपी ने बताया कि घटना के तत्काल बाद चारों तरफ अलर्ट किया गया था। एक हमलावर को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। घटना के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। घटना के कारणों का पता लगता जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button