March 11, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

EditorGarhNews

देहरादून: अंकिता हत्याकांड में लंबे समय से वीआइपी को लेकर बना संस्पेंस अब जल्द दूर होगा। एसआइटी ने पुलकित आर्या सहित तीनों आरोपियों का नार्को टेस्ट करवाने जा रही है। रविवार को इसकी पुष्टि अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने की है। उन्होंने बताया कि टेस्ट को लेकर जल्द ही कोर्ट में प्रार्थना पत्र दायर किया जाएगा। दूसरी ओर से एसआइटी 10 दिनों के अंदर-अंदर चार्जशीट दाखिल करने जा रही है। हत्या, साक्ष्य मिटाने, अपराधिक षड़यंत्र, अनैतिक कार्य के लिए दबाव डालने जैसी धाराओं के तहत चार्जशीट दाखिल की जाएगी। बता दें कि पौड़ी श्रीनगर की रहने वाली अंकिता भंडारी की आरोपियों ने मिलकर हत्या कर दी। उसका शव 24 अक्टूबर को चीला बैराज से बरामद हुआ था। इस मामले में रिसार्ट के स्वामी पुलकित आर्या सहित इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों अभी जेल में ही बंद हैं।

ऋषिकेश : ऋषिकेश में नीलकंठ मार्ग पर दोबटा तिराहे के पास ऋषिकेश घूमने आए छात्रों की कार…

देहरादून: राजधानी के पिकनिक स्पॉट गुच्चूपानी में ई-रिक्शा चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी…

पौड़ी: जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में बीटेक तृतीय वर्ष के एक छात्र के कमरे के…

कोटद्वार : लैंसडौंन तहसील के ऑडियो लीक मामले में आखिरकार पटवारी व कानूनगो पर गाज गिर ही गई। लैंसडौंन के एसडीएम की रिपोर्ट…