





देहरादून: सोशल मीडिया पर अंकिता और उसके दोस्त के कई व्हाट्सएप चैट वायरल हो गए। इनमें अंकिता ने वहां पर आने वाले एक मेहमान और अंकित के बारे में बहुत कुछ बताया है। उसने कई बार लिखा कि अब वह यहां पर काम नहीं करेगी। अंकित उससे बहुत से गलत काम करने को कहता है। अंकित उसे धमकाता था कि यदि उसने ग्राहकों को मना किया तो यहां लड़ाई हो जाएगी। वह धमकी देता था कि वह उसे काम से निकाल देगा।
चैट में दोस्त अंकिता को बार-बार कॉल करने को कहता रहा लेकिन वह मना करती रही।अंकिता ने कहा कि आवाज आएगी तो अंकित यहां आ जाएगा। यह सारी बातें दोनों के बीच 17 सितंबर यानी अंकिता की मौत से एक दिन पहले हुई थीं। चैट में अंकिता ने कहा रिजॉर्ट में आए एक ग्राहक ने शराब के नशे में जबरन उसे हग करने की कोशिश की।
अंकिता ने बताया … मंडे को वीआईपी गेस्ट आ रहे हैं और उन्हें एक्स्ट्रा सर्विस देनी है। मैंने बोला तो मैं क्या करूं। इस पर उसने कहा कि स्पा वगैरह…। इस पर अंकिता कहा… मैं बहुत इनसिक्योर फील कर रही हूं। बहुत गंदा होटल है, मुझे यहां काम नहीं करना। सूत्र बताते हैं कि इसी चैट को प्राथमिक साक्ष्य मानते हुए पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है। डीजीपी अशोक कुमार ने मीडिया से कहा कि चैट से जाहिर है कि अंकिता पर गलत काम करने का दबाव था।

More Stories
पुलिस विभाग में तबादले, शेखर सुयाल एसपी सिटी व स्वतंत्र कुमार बने एसपी देहात
फर्जी दस्तावेजों से स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र बनवाने का खेल, 05 पर मुकदमा
प्रेमिका बोली…सत्यम ने मेंटली व फाइनेंशियली टॉर्चर किया, इसलिए मैंने ही मरवाई गोली