अपराध

रिटायर्ड प्रिंसिपल की हत्या में फरार चल रहे दंपति पर 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित

देहरादून: पटेलनगर निवासी बुजुर्ग श्याम लाल गुरुजी की हत्या के मामले में फरार चल रहे दंपति पर एसएसपी अजय सिंह ने 25-25 हज़ार रुपये इनाम घोषित कर दिया है। हत्या के मामले में पुलिस ने हत्या की साजिश में शामिल आरोपित अजय कुमार पुत्र रामपाल तथा धनराज चावला पुत्र संजय चावला को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था।

घटना में शामिल मुख्य आरोपित हिमांशु चौधरी पुत्र सतीश तथा उसकी पत्नी गीता पत्नी हिमांशु घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार गैर राज्यों में दबिशें दी जा रही हैं। दोनो आरोपितों के लगातार फरार चलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है।

इनामी आरोपितों में हिमांशु चौधरी निवासी नई बस्ती, सुनहरा रोड, रूडकी, जनपद हरिद्वार व उसकी पत्नी गीता पत्नी मूल निवासी मौहल्ला कायस्थ वाडा, देवबंद, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश वर्तमान निवासी किशन नगर एक्सटेंशन, सिरमोर मार्ग, देहरादून शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button