March 8, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

Big braking: पेट्रोल पंप लूटने वाले 05 बदमाशों के साथ पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली

खटीमा: तमंचा दिखाकर दो पैट्रोल पंप से नकदी लूटने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पांव पर गोली लग गई। पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पहले घटनास्थल और फिर अस्पताल पहुंचकर घायल बदमाश से पूछताछ की।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 25 व 26 अप्रैल की देर रात की गुरूनानक पैट्रोल पम्प झनकट कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत खटीमा व एम फ्यूल पैट्रोल पम्प लालपुर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत किच्छा में मोटर साइकिलों पर सवार 06 बदमाशों ने पैट्रोल पम्प के कर्मियों से तमन्चे के बल पर 57 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। इस मामले में कोतवाली खटीमा व कोतवाली किच्छा में दो मुकदमे दर्ज किए गए।

28 अप्रैल को कोतवाली खटीमा व कोतवाली किच्छा की संयुक्त टीम ने 05 बदमाशों को लूटी गयी धनराशि व 02  तमंचों के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी से बचने के लिये बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर किया। जवाबी कार्यवाही में आरोपी सूरज उर्फ माफिया पुत्र सोनू उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सिटावली थाना मोहाणा जिला सोनीपत हरियाणा के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे सीएचसी नानकमत्ता उपचार हेतु भेजा गया। मुकदमे से सम्बन्धित बदमाशों के दो अन्य साथियों की तलाश जारी है।
                                                                                                                                                     *गिरफतार आरोपी*
➡️ साहिल पुत्र जगबीर निवासी फाजिलपुर पोस्ट ऑफिस फाजिलपुर थाना सेक्टर 27 जिला सोनीपत उम्र 27 वर्ष ।

➡️ मोहित पुत्र श्री शिव नारायण सिंह  निवासी गड़ी  बोर थाना अरुण स्टेट जिला रोहतक उम्र 22 वर्ष ।

➡️ राहुल पुत्र राजेंद्र निवासी सीतावली थाना मुहाना जिला सोनीपत उम्र 22 वर्ष

➡️ हरेंद्र उर्फ बिट्टू पुत्र हुकुमचंद निवासी फाजिलपुर थाना सेक्टर 27 सोनीपत उम्र 32 वर्ष

➡️ सूरज उर्फ माफिया पुत्र सोनू उर्म 22 वर्ष निवासी ग्राम सिटावली थाना मोहाणा जिला सोनीपत हरियाणा

About Author