August 26, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

राजधानी में फिर रफ्तार का कहर, रॉन्ग साइड स्कॉर्पियो ने तीन वाहनों को मारी टक्कर

देहरादून: राजधानी में एक बार फिर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने मोहकमपुर फ्लाई ओवर पर रॉन्ग साइड वाहन दौड़ाते हुए एक के बाद एक तीन वाहनो को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है।

थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे एक काले रंग की स्कार्पियो हरिद्वार की ओर जा रही थी। आरओबी पर चढ़ते ही वाहन अचानक तेज रफ़्तार होने के कारण अनियंत्रित हो गया और दाएं तरफ चला गया। वाहन ने सामने से आ रहे तीन दुपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं चालक का मेडिकल कराया जा रहा है।

नाम पता घायल
1 शहजाद पुत्र शाहन अली उम्र 35 वर्ष निवासी इंदिरा नगर बसंत विहार देहरादून
2 फरमान अली पुत्र मुनीर अहमद निवासी शिवपुरी कॉलोनी रायपुर उम्र 25 वर्ष
3 प्रियांशु पुत्र महेंद्र सिंह निवासी सर्वप्रिया विहार ले नंबर दो बालावाला देहरादून 20 वर्ष

स्कार्पियो चालक –
बबलू भंडारी पुत्र भूपेंद्र सिंह भंडारी निवासी सिद्दापुरम लेन नंबर 3 हररावाला देहरादून उम्र 52 वर्ष
पोखरी चमोली में पेट्रोल पंप का मालिक

About Author