अपराध

किशोरी के साथ लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था कैफ, गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, हालत गंभीर

देहरादून: पटेलनगर क्षेत्र में गंभीर मामला सामने आया है। कैफ नाम का युवक 14 साल की किशोरी के साथ लंबे समय से बहला फुसलाकर दुष्कर्म कर रहा था। किशोरी जब गर्भवती हुई तो उसे गर्भपात की दवाई खिला दी। गंभीर हालत के पीड़ित को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान पीड़ित ने मृत भूण को जन्म दिया। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र से एक 14 साल की किशोरी को गंभीर अवस्था में दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसका घर पर ही दवाई खिलाकर गर्भपात करवाने की कोशिश की गई। इस मामले की सूचना जब पुलिस को मिली तो तत्काल पटेलनगर कोतवाली को जांच के निर्देश जारी किए गए। तत्काल पटेलनगर कोतवाली से पुलिस टीम दून अस्पताल पहुंची। पूछताछ में पता चला कि पीड़ित अपनी बड़ी बहन के साथ रहती है। कोरोनाकाल में उसकी मां की मृत्यु हो चुकी है। उसके परिचित आरोपी कैफ पिछले एक साल से बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई।
पीड़ित इस समय करीब चार माह की गर्भवती है।

सोमवार रात को आरोपित कैफ ने बिना चिकित्सीय परामर्श के उसे गर्भ गिराने की दवाई खिलाई। किशोरी का स्वास्थय अधिक खराब हो गया, जिसे गंभीर हालत में उसकी बहन दून चिकित्सालय लेकर आई। पीड़ित की बहन जब बयान देने को तैयार नहीं हुई तो पटेलनगर कोतवाली में तैनात महिला दारोगा तनुजा शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button