एक्सक्लूसिव न्यूज़

बड़ी मशक्कतके बाद आखिरकार कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष,नेता प्रतिपक्ष व विधायक दल के उपनेता की नियुक्ति की

देहरादून: 26 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार कांग्रेस ने उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और विधायक दल के उपनेता की नियुक्ति कर दी। बेहद चौँकाने वाले अंदाज में कांग्रेस ने पूर्व विधायक करन माहरा को कांग्रेस का नया कप्तान बनाया है। जबकि हाल में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष की अहम जिम्मेदारी दी है।वर्तमान विस चुनाव में खटीमा सीट से सीएम पुष्कर सिंह धामी को हराकर विधायक बने भुवन कापड़ी का प्रमोशन करते हुए उन्हें विधायक दल का उपनेता बनाया गया है। रविवार शाम कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है।

आर्य के साथ सत्त्ता का मिथक कायमपूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य इस बार भी भाग्यशाली साबित हुए। राज्य गठन के बाद से लगातार सत्ता और प्रमुख पदों पर रहे आर्य इस बार भी नेता प्रतिपक्ष की अहम जिम्मेदारी पाए हैं। वर्ष 2007-12 में आर्य विस अध्यक्ष, उसके बाद लगातार दस साल तक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, वर्ष 2012-17 की कांग्रेस सरकार में काबीना मंत्री, वर्ष 2017- 22 की भाजपा सरकार में काबीना मंत्री रहे हैं। अब आर्य नेता प्रतिपक्ष होंगे, जोकि काबीना मंत्री स्तर का पद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button