देहरादून: बारिश और बढ़ती ठंड को देखते हुए देहरादून सहित पर्वतीय जिलाें के जिलाधिकारियों ने कक्षा 1 से 08 तक के स्कूलों के अवकाश घोषित किया है। अवकाश आंगनबाड़ी से लेकर कक्षा 08 तक के छात्रों के लिए घोषित किया गया है।फिलहाल छुट्टी का आदेश देहरादून व पौड़ी के जिलाधिकारी ने जारी किया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ठंड की बढ़ती स्थिति को देखते हुए कक्षा 08 तक के छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में लागू होगा। आदेश का कड़ाई से पालन करने के लिए जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में शिक्षा विभाग ने भी आदेश जारी कर दिए हैं।

More Stories
स्कूल खुलने से महज 15 मिनट पहले डीएम का आदेश, बारिश के चलते देहरादून में सभी स्कूलों में अवकाश
भारी बारिश का अलर्ट: उत्तराखंड के पांच जिलों में स्कूल बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
देहरादून में रेड अलर्ट के चलते कल सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी