देश विदेशराजनीति

वीडियो: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पद से इस्तीफा देने का किया एलान, विवादित बयान के बाद उठे थे विरोध के सुर

देहरादून: बजट सत्र में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान पर उठे विवाद के बाद कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने रविवार शाम को अचानक प्रेस कान्फ्रेंस बुलाकर इस्तीफा देने का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ पूरे उत्तराखंड में वातावरण बनाया जा रहा है। इससे वह आहत हैं।

विधानसभा के बजट सत्र में कैबिनेट मंत्री की विवादित टिप्पणी के बाद राज्य के कई हिस्सों में विरोध हुआ। कई छह विरोध स्वरूप रैली निकाली गई तो कहीं पुतले जलाए गए। इससे भाजपा में लगातार हलचल चल रही है। हाईकमान ने भी मामले को गंभीरता से लिया है, और पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिल्ली बुलाया था।

दूसरी ओर पौड़ी गढ़वाल के सांसद अनिल बलूनी ने भी बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए हाइकमान से इस मामले में शिकायत करने का इशारा किया था। इसी बीच उत्तराखंड के गढ़ रत्न ने भी होली पर प्रेमचंद अग्रवाल पर व्यंग कसता एक गाना जारी किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button