
देहरादून: विधानसभा सत्र को लेकर पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया गया है। सत्र के दौरान स्कूली बच्चों को कोई दिक्कत न हो, इसका खास ख्याल रखा गया है। किसी तरह की कोई दिक्कत सामने आने पर हेल्पलाइन नंबर 7579278154 पर संपर्क कर सकते हैं। दूसरी ओर पुलिस ने जुलूस को रोकने के लिए पांच जगह बैरियर लगाए गए हैं। वहीं यातायात को कई जगह से डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा यातायात संबंधी किसी तरह की दिक्कत होने पर कंट्रोल रूम नंबर 112 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
बैरियर प्वाइंट
- प्रगति विहार बैरियर
- शास्त्रीनगर बैरियर
- बाइपास बैरियर
- डिफेंस कॉलोनी बैरियर
- विधानसभा तिराहा बैरियर
यहां से यातायात को किया जाएगा डायवर्ट
- सत्र के दौरान सभी भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- रिस्पना क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक होने पर भारी वाहनों को आंशिक रूप से लालतप्पड़, हर्रावाला व नयागांव पर रोका जाएगा।
- देहरादून से हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी व चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कालोनी, फव्वारा चौक से छह नंबर पुलिया की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
- धर्मपुर चौक से आइएसबीटी की ओर जाने वाला यातायात माता मंंदिर रोड होते हुए पुरानी बाइपास चौकी से आइएसबीटी की ओर भेजा जाएगा।
- मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला से रिंग रोड से लाडपुर से सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क से मसूरी मार्ग की ओर भेजा जाएगा।
- मोहकमपुर की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को विधानसभा तिराहा, रिस्पना, पुरानी बाइपास चौकी होते हुए धर्मपुर – ईसी रोड की ओर भेजा जाएगा।
- प्रत्येक संभावित जुलूस (अनुमति प्राप्त) केवल हिम पैलेस होटल से प्रस्थान करेगा तथा इनके वाहन रेसकोर्स गुरुनानक ग्राउंड में पार्क किए जाएंगे।
- जुलूस के हिम पैलेस होटल से प्रगति विहार बैरियर की ओर प्रस्थान करने पर रिस्पना से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाइपास से पुरानी बाइपास चौकी की ओर भेजा जाएगा।
- यातायात दबाव होने की स्थिति में डोईवाला से देहरादून की ओर आने वाली सिटी बस को कैलाश अस्पताल से यू-टर्न लेकर वापस डोईवाला को ओर भेजी जाएगी।
- उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार अन्य मार्गों से भी यातायात को डायवर्ट किया जाएगा तथा डायवर्ट किए गए यातायात को भी सामान्य किया जा सकता है।
- शहर के अंदर स्कूलों में अध्ययनरत परीक्षार्थियों को किसी भी दशा में नहीं रोका जाएगा।

