April 19, 2025

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

उत्तराखंड के 06 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा व सराहनीय सेवा के लिए पदक

Spread the love

देहरादून: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणतंत्र दिवस-2025 के अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के 06 अधिकारियों व कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए “राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक” {President’s Medal of Distinguished Service (PSM)} एवं सराहनीय सेवाओं के लिए “सराहनीय सेवा के लिये पदक” {Medal for Meritorious Service (MSM)}से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।

*राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक*
*{President’s Medal of Distinguished Service (PSM)}*

1- श्री अर्जुन सिंह, लीडिंग फायरमैन, जनपद नैनीताल।

*सराहनीय सेवा के लिए पदक*
*{Medal for Meritorious Service (MSM)}*

1- शाहजहां जावेद खान, अपर पुलिस अधीक्षक कार्मिक उत्तराखण्ड।

2- प्रमोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून।

3- बीरेन्द्र सिंह कठैत, दलनायक, 40वीं वाहिनी पीएसी।

4-  सुमन पंत, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस जनपद चम्पावत।

5- राजेन्द्र सिंह उप निरीक्षक घुड़सवार पुलिस जनपद देहरादून।
दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय ने सभी पदक विजेताओं को उनकी सेवा और समर्पण के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उत्तराखण्ड पुलिस परिवार को आपकी उपलब्धियों पर गर्व है।

About Author