
देहरादून: नए साल पर आयोजित होने वाली पार्टी के लिए कोकीन सप्लाई करने पहुंचे दो विदेशी तस्करों को राजपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों विदेशी तस्कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले कोबरा गैंग से जुड़े हुए हैं। राजपुर थाना पुलिस अब तक गैंग के 9 तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है जिसमे से 6 विदेशी शामिल हैं। तस्करों से पुलिस 2.5 करोड़ की ड्रग्स पकड़ चुकी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने के लिये दून पुलिस लगातार नशा तस्करो के विरूद्व कार्यवाही कर रही है। आगामी नव वर्ष व नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत 29 दिसम्बर को थानाध्यक्ष राजपुर पीडी भट्ट के नेतृत्व में राजपुर पुलिस होटल, रेस्टोरेंट, बार , वाहन तथा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। तभी चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि कोबरा गैंग के 02 मुख्य पैडलर मसूरी में आयोजित होने वाली एक बडी पार्टी में कोकिन की सप्लाई करने जा रहे हैं।
पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान कुठालगेट बैरियर के निकट 02 विदेशी नागरिक PRINCELY को 20 ग्राम अवैध कोकीन तथा उसके साथी MAKHOSELIZWE को 13 ग्राम अवैध कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह कोबरा गैंग के सक्रिय सदस्य है तथा मूल रूप से तंजानिया व ज़िम्बाब्वे देश के नागरिक है। वह अक्सर अपने देश तंजानिया व जिम्बाब्वे से देहरादून आते जाते रहते है। उनके द्वारा कोकीन दिल्ली से लाकर डिमांड के हिसाब से देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने एजेंट व पेडलरों को सप्लाई की जाती है। आगामी नव वर्ष में व मसूरी में पार्टी के लिए सप्लाई करने की योजना बनाकर कोकीन कुछ दिन पूर्व ही दिल्ली से लाये थे और आज उक्त कोकिन को पर्यटकों को सप्लाई करने के लिये मसूरी जा रहा थे। इससे पहले ही दून पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
यह हैं आरोपी
(1)- PRINCELY S/O SANGITO SUMARI R/0 हाल निवासी स्ट्रीट नंबर C-18 टर्नर रोड थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून, उम्र 32वर्ष।
मूल निवासी- TANZANIA
(2)-MAKHOSELIZWE S/0 ATWELL MOYO R/O हाल निवासी स्ट्रीट नंबर C-18 टर्नर रोड थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून, उम्र 22 वर्ष।
मूल निवासी-ZIMBAWE
पुलिस टीम
1- उ0नि0 पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर
2- उ0नि0 संदीप कुमार, चौकी प्रभारी कुठाल गेट
3- उ0नि0 दीपक द्विवेदी, चौकी प्रभारी आईटी पार्क
4- उ0नि0 प्रवेश रावत
5- कानि0 विशाल
6- कानि0 सुशील



