अपराध

नशे के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, 01 करोड़ रुपये का गांजा पकड़ा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से चलाए ड्रग्स फ्री उत्तराखंड 2025 अभियान को साकार बनाते हुए पुलिस ने सबसे बड़ी नशे की खेप बरामद की।एसएसपी उधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर थाना पुलभट्टा एवं STF कुमाउं यूनिट रूद्रपुर की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए दिनांक गुरुवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर आरोपी राजू पुत्र रहमत अली निवासी ग्राम बेलवा थाना फरधान जिला लखीमपुरखीरी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।

उसके कब्जे से 434.748 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है। आरोपी कैन्टर में गांजा के पैकेट पैक करके ला रहा था।पूछताछ में पकडे गए आरोपी ने बताया कि यह गांजा सुरेश गुप्ता के कहने पर ऊधमसिंहनगर बेचने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी सुरेश गुप्ता की तलाश की जा रही है।

(STF टीम कूमाउ यूनिट रूद्रपुर टीम)
1- एस०टी०एफ० प्रभारी निरीक्षक एम०पी० सिह
2- उ0नि0 के०जी० मठपाल
3-उ0नि0 बृजभूषण गुररानी 4-हे0कानि0 गोविन्द सिह,
5-हे0कानि० जगपाल सिह, 6-कानि0 मोहित वर्मा,
7-हे0कानि० रविन्द्र बिष्ट, 8-कानि० गुरुवन्त सिह

थाना पुलभट्टा पुलिस टीम
1-थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा 2-उ0नि0 पंकज कुमार
3-अ०3०नि०प्रताप सुयाल 4-का0 दीपक विष्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button