अपराध

प्रेमिका ने बात करनी बंद की तो प्रेमी ने मारी गोली, हालत नाजुक

हरिद्वार: प्रेमिका के बात न करने से नाराज प्रेमी ने उसे गोली मार दी। युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। घटना हरिद्वार के रोशनाबाद की है। मंगलवार शाम को औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल के रोशनाबाद में मंगलवार देर रात एक युवक ने घर में घुसकर युवती के सीने में गोली मार दी थी। युवती मूल रूप से मंडावर जिला बिजनौर की निवासी है और अपनी बड़ी बहन के साथ रोशनाबाद में रहकर सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करती आ रही है। गोली मारने वाले युवक की पहचान अतुल निवासी नजीबाबाद बिजनौर के रूप में हुई थी।

स्वजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपित अतुल से उनकी बेटी का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले युवती को उसकी मां ने अतुल से बातचीत करने से मना कर दिया था। इससे नाराज होकर अतुल मंगलवार देर रात तमंचा लेकर पहुंचा और गोली मारकर फरार हो गया। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि अतुल ने कई साल से रोशनाबाद क्षेत्र में अपना सैलून खोला हुआ था। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक टीम आरोपी की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button