Uncategorizedअपराध

DM ने देर रात की बार व पब की रेकी, कहीं ताला लटकाया तो कहीं दर्ज कराया मुकदमा

देहरादून: सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 06 युवक-युवतियों की मौत के बाद जिलाधिकारी ने देर रात 11 बजे के बाद खुले वाले बार व पब पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इससे पहले उन्होंने देर रात तक खुलने वाले पब व बार की रेकी की। जिलाधकारी ने गोपनीय ऑपरेशन चलाकर किशननगर चौक के समीप में ब्रिस्टल बार, 11:22 बजे को खुला पाया गया जिसे ताला लगाकर उप जिलाधिकारी ने चाबी अपने कब्जे में लेते हुए, बार संचालक के विरुद्ध कार्यवाही की।

इसके अलावा रियोन टुकड़ा के मैनेजर पर प्राथमिक होगी करने के निर्देश दिए। यहां पर रात्रि 11:00 के उपरांत 20 लोगों से अधिक को शराब परोसते पाए गए। इस बार में टीम से अभद्रता की गई। वहीं राल्फ पब पर निर्धारित समय अवधि के बाद शराब पहुंचने पर कार्यवाही की गई। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर में कोई भी बार, पब रात्रि 11:00 बजे के बाद संचालित होना पाया जाता हैं, तो सम्बंधित बार एवं पब के विरुद्ध पेनल्टी की कार्रवाई करते हुए, वैधानिक रूप से लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई अमल पर लाई जाए। पूरी कार्रवाई में सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह भी साथ रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button