
हल्द्वानी: अल्मोड़ा में हुए बस हादसे में 36 यात्रियों की मृत्यु के मामले में शासन ने उप परिवहन आयुक्त राजीव कुमार मेहरा की देखरेख में जांच कमेटी गठित की है। कमेटी में सहायक निदेशक लोक निर्माण विभाग सदस्य लीड एजेंसी, सहायक निदेशक परिवहन, लीड एजेंसी नरेश संगल और सहायक निदेशक पुलिस लीड एजेंसी अविनाश चौधरी को शामिल किया गया है। संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह की ओर से जारी आदेशों में कमेटी में शामिल अधिकारियों को दुर्घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए अपनी आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैँ।

मृतकों व घायलों की सूची







