राजनीति

पूर्व सीएम हरीश रावत के घर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, दाेनों के बीच इन मुद्दों पर हुई लंबी बातचीत

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार शाम को अचानक कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के घर पहुंचे। जैसे ही मुख्यमंत्री की आने की सूचना पूर्व सीएम के मिली तो वह तुरंत घर से बाहर आए। मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता दिया और राज्य हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से सकारात्मक चर्चा की।

रावत के ओल्ड मसूरी रोड स्थित आवास पर गुलदस्ता लेकर पहुंचे सीएम ने आधा घंटे से ज्यादा वक्त उनके साथ गुजारा। अचानक ही रावत के आवास पर पहुंचे धामी को देखकर वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता और रावत का स्टाफ भी हैरान रह गया। रावत ने खुद बाहर आकर धामी का स्वागत किया। तो धामी ने भी कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता को गुलदस्ता देकर सम्मान दिया। रावत ने धामी को दोबारा सीएम बनने पर शुभकामनाएं दी।

कहा कि उन पर अब और भी अधिक जिम्मेदारी हैं। सरकार को राज्य की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा। रावत के मीडिया कोआर्डिनेटर जसबीर सिंह रावत ने कहा कि दोनों ने काफी समय साथ गुजारा। इस दौरान विभिन्न विषयों पर बातचीत की। राजनीतिक और वैचारिक रूप से कट्टर विरोधी माने जाने वाले दोनों नेताओं की यह मुलाकात सोशल मीडिया और सियासी हल्कों में खासी चर्चा में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button