राजनीति

uttarakhand politics: हरक सिंह ने छेड़ा लोकसभा चुनाव लड़ने का राग, हरिद्वार या फिर पौड़ी सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई

देहरादून: पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने अब लोकसभा चुनाव लड़ने का राग छेड़ दिया है। उन्होंने हरिद्वार या फिर पौड़ी सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा यदि पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ने का अवसर देगी तो वह जरूर चुनाव लड़ेंगे। इसलिए हरीश रावत को भी बड़ा दिल दिखाना चाहिए।

मंगलवार को हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और विधानसभा में कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी अचानक भूपतवाला स्थित जयराम आश्रम पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत में हरक सिंह रावत ने कहा कि हरीश रावत को बड़ा दिल दिखाना चाहिए। बोले, यह बात मैंने हरीश भाई को भी कही है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले टिकट वितरण के दौरान मैने हरीश रावत को फोन किया था। उन्होंने कहा था कि जीतने वाले उम्मीदवार को ही टिकट दिया जाए, भले वह आपका विरोधी क्यों न हो। उन्होंने कहा कि मैने हरीश रावत को यह भी समझाया था कि जब जीतेंगे तभी तो सरकार बनेगी और कोई सीएम बनेगा। हरक सिंह ने हरीश रावत पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक नहीं सुनी और पार्टी को हार को मुंह देखना पड़ा।

हरक सिंह ने कहा कि 2009 में ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी का लोकसभा का टिकट फाइनल हो गया था। प्रीतम सिंह उनके पीछे पड़ गए कि हरिद्वार से हरीश रावत को किसी भी तरह टिकट दिलवाओ। इसके बाद हरीश रावत चुनाव लड़े और जीतकर लोकसभा पहुंचे। हरक सिंह रावत ने कहा कि लोग उम्र के साथ गंभीरता की उम्मीद करते हैं। इसलिए जब हम बड़ी जिम्मेदारी में हैं तो कहीं न कहीं बड़ा दिल तो दिखाना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button