अपराध

आबकारी इंस्पेक्टर 30 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, शराब ठेकेदार से मांग रहा था घूस

देहरादून: विजिलेंस सेक्टर देहरादून ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी इंस्पेक्टर को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपित शराब ठेकेदार से रिश्वत की मांग कर रहा था। रिश्वत न देने पर शराब की निकासी पास न करने की धमकी दे रहा था। विजिलेंस की यह लगातार दूसरे दिन दूसरी बड़ी कार्रवाई है।

एक व्यक्ति ने विजिलेंस के हेल्पलाइन नंबर 1064 पर शिकायत दी थी कि उनकी गैरसैण जिला चमोली में अंग्रेजी शराब की दुकान है। उनकी एक अन्य दुकान बोईताल जिसे उनके पार्टर चलाते हैं। शराब की दुकान का वह नियमित रूप से राजस्व दे रहे हैं। इसके बावजूद भी निकासी पास न होने का डर दिखाने के एवज में कर्णप्रयाग क्षेत्र के आबकारी इंस्पेक्टर जयबीर सिंह उनसे 30 रिश्वत की मांग कर रहा है।

शिकायत के आधार पर निदेशक विजिलेंस डा. वी मुरुगेशन ने तत्काल ट्रेप टीम का गठन करने के आदेश जारी किए। रविवार को विजिलेंस ने आरोपित आबकारी इंस्पेक्टर को उसके किराए के आवास शक्तिनगर कर्णप्रयाग जिला चमोली से 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित की गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम उनके आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल अचल संपत्ति के संबंध में पूछताछ की जा रही है। निदेशक ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग कर रिश्वत की मांग करता है तो तत्काल इसकी सूचना विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 व वाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button