March 15, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

कोटद्वार की विधायक ऋतु खंडूड़ी बनेंगी प्रदेश की पहली विधानसभा अध्यक्ष, दाखिल किया नामांकन

देहरादून: उत्तराखंड को ऋतु खंडूड़ी के रूप में पहली विधानसभा अध्यक्ष मिलने जा रही हैं। कोटद्वार से कांग्रेस के दिग्गज नेता सुरेंद्र सिंह नेगी को हराकर आई महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का नाम विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए करीब-करीब तय माना जा रहा है। बृहस्पतिवार को उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। शुक्रवार को इस पर फैसला लिया जाना है।  
ऋतु खंडूड़ी पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की बेटी हैं और कोटद्वार से चुनाव जीतने के बाद से ही उनका नाम पहले मुख्यमंत्री और फिर मंत्री पद के लिए चल रहा था। हालांकि सीएम और मंत्री पद की रेस से ऋतु बाहर हो गईं लेकिन अब उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने की तैयारी है। राज्य गठन के बाद से यह पहला मौका होगा जब कोई महिला विधायक विधानसभा अध्यक्ष के रूप में चुनी जाएंगी। 

About Author