राजनीति

कांग्रेसी भी हुए धामी के कायल, इधर धामी ने सीएम की शपथ ली वहां कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई, की आतिशबाजी

देहरादून: उत्तराखंड के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से शपथ ग्रहण करने के बाद न  सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बल्कि उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी एक दूसरे को मिठाई बांटी और जमकर आतिशबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर मिठाई खिलाने और आतिशबाजी करने की पोस्ट भी शेयर की है।

धामी के शपथ लेने के बाद राज्यभर के भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिठाई खिलायी। हरिद्वार के चंद्राचार्य चौक पर भी भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। लेकिन उत्तरी हरिद्वार में कांग्रेस के लोगों ने भी धामी के मुख्यमंत्री बनने पर जश्न मनाया।

कांग्रेस के युवा नेताओं द्वारा धामी के मुख्यमंत्री बनने पर मनाए गए जश्न की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें लिखा है ‘हम हार गए, तुम जीत गए, हमने खोया, तुमने पाया’। इन छोटी-छोटी बातों का हम कोई ख्याल नहीं करते। अंत में पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री और नए मंत्रिमंडल को भी शुभकामनाएं दी गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button