अपराध

रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड केपी सिंह के बाद उसके करीबी की भी मौत!!

देहरादून: देहरादून के बहुचर्चित रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में शामिल आरोपियों की मौतों का सिलसिला जारी है। फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड केपी सिंह के बाद अब उसके नजदीकी की मौत की सूचना मिली है। पटेलनगर कोतवाली के मुक़दमे में आरोपित चाप सिंह की लाश दिल्ली के नरेला स्थित रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली। इसे आत्महत्या बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार चाप सिंह मुख्य आरोपी केपी सिंह के ​खिलाफ वर्ष 2023 में पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। केपी की गिरफ्तारी के बाद चाप सिंह का नाम सामने आया था। क्योंकि केपी ने करोड़ो की संपत्ति व वाहन चाप सिंह के नाम पर की थी। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। चाप सिंह मूल रूप से सोनीपत हरियाणा का रहने वाला था। केपी ने जब जमीनी बेची या खरीदी उसमे भी चाप सिंह गवाह था। शुक्रवार को दून पुलिस को सूचना मिली कि उसकी लाश नरेला के रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली। बताया जा रहा है कि बेहद कर्जा होने के चलते उसने आत्महत्या की है। इसकी पु​ष्टि स्थानीय पुलिस के अ​धिकारियों ने भी की है।

केपी सिंह की भी सहारनपुर जेल में मौत हो चुकी है जबकि रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में शामिल सुखविंदर सिंह की गत आठ सितंबर को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। सुखविंदर के ​खिलाफ भी रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में कई मुकदमे दर्ज थे। केपी सिंह एक मामले में जमानत तुड़वाकर सहारनपुर जेल में बंद हुआ था। उसके ​खिलाफ यहां देहरादून में भी एक के बाद एक मुकदमे दर्ज हो रहे थे। इसी बीच उसकी ​जेल में त​बीयत खराब हो गई। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घो​षित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button