अपराध

ग्राहक बन शराब खरीदने पहुंचे DM, सेल्समैन ने बोतल के लिए 40 रुपये एक्स्ट्रा, हो गया चालान

देहरादून: शराब ठेकों पर ओवर रेटिंग की शिकायत पर DM सविन बंसल ने कई शराब ठेकों पर छापा मारा। इस दौरान कई ठेकों पर ओवर रेटिंग के मामले सामने आए। एक सेल्समैन ने उनसे ही 660 रुपये की बोतल के 700 रुपये ले लिए। डीएम ने तत्काल ठेके का चालान कर दिया। बुधवार को डीएम अचानक राजपुर रोड पर शराब ठेकों के बाहर लाइन पर लगे। उन्होंने ओवर रेटिंग के बारे में जानकारी जुटाई।

इनके बाद वह खुद काउंटर पर पहुंचे और mc dowell शराब की बोतल खरीदी। शराब ठेकेदार उन्हें नहीं पहचान पाए और बोतल पर 40 रुपये एक्स्ट्रा ले लिए। डीएम ने तत्काल ठेके का चालान करने के निर्देश दिए। छापेमारी में उनके साथ अपर जिलाधिकारी, उप जिला अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके अलावा भी डीएम ने कई अन्य दुकानों में छापेमारी की, जहां ओवररेटिंग व अन्य अनियमितताएं सामने आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button