April 16, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

पुष्कर धामी ने उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, मंत्रीमंडल में इन्हें मिली जगह

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भूतल परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में राज्यपाल ले जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री बने। मुख्यमंत्री की कैबिनेट में आठ मंत्रियों ने पीएम के सामने शपथ ली। सबसे पहले सतपाल महाराज, उसके बाद प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, रेखा आर्य, चंदन राम दास, सौरभ बहुगुणा को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।प
इन्हें मंत्रिमंडल से किया गया बाहरविधायक विशन सिंह चुफल और विधायक बंशीधर भगत को मंत्रीमंडल से बाहर किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को भी नहीं बनाया मंत्री। इसी की साथ शपथ ग्रहण समारोह समापन हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया।

About Author