मौसम

उत्तराखंड में भारी बारिश से कई जगह-जगह भारी नुकसान, SDRF अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह नुकसान की सूचना है। भारी बारिश को देखते हुए सेनानायक एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा ने एसडीआरएफ की 40 पोस्टों को अलर्ट किया गया है l यात्रा रूट की सभी पोस्टों को बैकअप के रूप में तैयारी हालत में रहने के निर्देश दिए गए हैं l एसडीआरएफ कंट्रोल रूम को हर आधे घंटे में सूचनाओं को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए।
श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लिंचोली में मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। यहां फंसे हुए करीब 200 यात्रियों को भीमबली gmvn में सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया हैं। अभी भी सर्च एंड रेस्क्यू किया जा रहा है l
वहीं सोनप्रयाग में नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है, नदी किनारे रहने वाले लोगों को वहां से हटवाया गया।
इसी तरह घनसाली से आठ किलोमीटर आगे बादल फटने की सूचना है। टीम मौके पर पहुँच चुकी है। तीन लोगों के मिसिंग की सूचना है। ग्रामीण क्षेत्र का मार्ग अवरुद्ध हो गया है। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
बूढ़ा केदार क्षेत्र में भारी बारिश के कारण मलबा आने के की वजह से 03 घरों को खाली कराया गया। मौके पर एसडीआरएफ टीम मौजूद है।
चमोली से सूचना मिली कि बेलचोरी नामक स्थान पर एक मकान गिर गया है जिसमें एक महिला व बच्चा मिसिंग हैं। SDRF टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button