अपराध

चौकी प्रभारी ने योगा ट्रेनर के साथ किया दुष्कर्म, SSP ने किया निलंबित

देहरादून: देहरादून के एक पुलिस चौकी प्रभारी मयूर विहार पुलिस चौकी प्रभारी पर योगा ट्रेनर ने पिस्टल दिखाकर डराने, मारपीट करने और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आरोपी चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। मामले की विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी रीना राठौर के निर्देशन में उपनिरीक्षक भावना को सौंपी गई है।

पीड़ित महिला ने इस संबंध में मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को शिकायत दी थी। शिकायत में महिला ने बताया कि वह राजपुर थाना क्षेत्र में रहती है और योगा ट्रेनर है। महिला के पति विदेश में रहते हैं।
उसने बताया कि फरवरी-2023 में उनकी नौकरानी ने ज्वेलरी बाक्स से 20 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए थे। इस संबंध में 13 फरवरी 2023 को राजपुर थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिस समय चोरी की घटना हुई थी, उस समय उप निरीक्षक मनोज भट्ट राजपुर थाने के अंतर्गत कुठालगेट के चौकी प्रभारी थे। चोरी की घटना की विवेचना उन्हें सौंपी गई थी। आरोप है कि विवेचना के दौरान 17 दिसंबर-2023 को चौकी प्रभारी मनोज भट्ट केस के सिलसिले में हाईकोर्ट जाने की बात कहकर पीड़ित महिला को अपने संग नैनीताल ले गया और वहां होटल के कमरे में पुलिस का रौब झाड़कर उससे दुष्कर्म किया। आरोप है कि मनोज भट्ट उसे लगातार धमकी दे रहा था कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को कुछ बताया तो वह केस में चार्जशीट दाखिल नहीं करेगा।

इसके बाद उप निरीक्षक मनोज भट्ट का तबादला रायपुर थाना क्षेत्र में मयूर विहार चौकी प्रभारी के पद पर हो गया। यहां वह सहस्रधारा रोड पर किराये के फ्लैट में रह रहा था। आरोप है कि उसने इस फ्लैट में महिला को कई बार जबरन बुलाया और पिस्टल के बल पर उसके दुष्कर्म किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button