
देहरादून: पुलिस मुख्यालय की ओर से बड़ी संख्या में किए CO के तबादलों के बाद एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने तीन सीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है। इन तीन सीओ को अग्रिम आदेश तक संबद्ध किया गया है। CO अनुज कुमार को डालनवाला, मनोज असवाल को मसूरी व जगदीश पंत को सीओ यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभी सदर सर्किल खाली चल रहा है। यहां के सीओ अभिनय चौधरी का ट्रांसफर पीटीसी पंतनगर किया गया है।





