अपराध

वीडियो: हास्टल के निकट फायर झोंकने वाला छात्र 24 घंटे में गिरफ्तार

देहरादून: दबंगई दिखाने वालों पर प्रेमनगर थाना पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। प्रेमनगर स्थित गंगोत्री ब्वाइज हास्टल के निकट फायर झोंकने वाले आरोपी छात्र को भी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर-अंदर गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से तमंचा भी बरामद किया गया है जबकि उसका दूसरा साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि 24 अगस्त की सुबह प्रेमनगर स्थित गंगोत्री ब्वाइज होस्टल निकट अज्ञात युवकों ने फायर किया था। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रेमनगर कुंदन राम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस मामले में हॉस्टल संचालक साहिल ग्रेवाल निवासी कमालपुर छुटमलपुर सहारनपुर से पूछताछ की गई। जानकारी मिली कि हास्टल में वैभव तिवारी निवासी वाराणसी रहता है, जोकि घटना के समय होस्टल में मौजूद नहीं था।

वैभव तिवारी का यूनिवर्सिटी के अन्य छात्रों के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था। सीसीटीवी फुटेज में दो व्यक्ति फायर कर भागते दिखाई दिए। इस मामले में थाना प्रेमनगर में होस्टल संचालक साहिल ग्रेवाल की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष प्रेमनगर की ओर से चार अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले अन्य छात्रों से पूछताछ में आरोपियों के नाम वेद भारद्वाज निवासी फालेन, थाना कौशिकला, जनपद मथुरा, उत्तर प्रदेश व विपुल निवासी सहारनपुर सामने आया।

पुलिस टीमों ने दोनों आरोपियों के घरों में दबिश दी लेकिन वह घटना के बाद से ही घरों से फरार चल रहे थे। दोनों के मोबाइल फोन भी बंद आ रहे थे। सोमवार को पुलिस टीम ने वेद भारद्वाज को फन एंड फूड मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरे आरोपी विपुल की तलाश में दबिश दी जा रही है। पूछताछ में पता चला है छात्रों में वर्चस्व बनाने के लिए उन्होंने घटना को अंजाम दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button